रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय स्थित महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में जिला अस्पताल रायपुर के प्रभारी सिविल सर्जन सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
रायपुर 23 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि जगदलपुर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. संजय कुमार को जिला अस्पताल रायपुर की जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था और संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर कार्यरत डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद

विभागीय स्तर पर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को बेहतर बनाना और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी करना है। इसके तहत शहरी अस्पतालों के साथ दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को अधिक प्रभावी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में सभी स्थानांतरित चिकित्सा अधिकारियों को बिना विलंब किए नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अब नई जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और अस्पतालों की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सरकार और आईआईएम रायपुर की संयुक्त पहल से महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने का अवसर
छत्तीसगढ़ सरकार और आईआईएम रायपुर की संयुक्त पहल से महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने का अवसर
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने की दिशा में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.