नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन काम दिलाने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी तीन आरोपियों करन बिस्वास, मोहित सरकार उर्फ मोनू और विनय मंडल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक बैंक पासबुक और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आरोपी कमीशन के बदले उपलब्ध कराए गए ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। रकम का एक हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से भी इधर-उधर किया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति समेत सास-देवर पुलिस गिरफ्त में
बिलासपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति समेत सास-देवर पुलिस गिरफ्त में
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला दक्षिण दिल्ली साइबर थाने में दर्ज शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के एक समूह के जरिए ऑनलाइन काम करने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था। इसके बाद पीड़ित ने दो बार में कुल 7,86,300 रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेज दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो वादा किया गया मुनाफा दिया और न ही मूल रकम वापस की।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, वित्तीय लेनदेन की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करन बिस्वास और मोहित सरकार को उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान तीसरे आरोपी विनय मंडल की भूमिका सामने आई। वह साइबर अपराध के एक अन्य मामले में पहले से ही हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद था। पुलिस ने उसे तीन दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जांच में सामने आया कि गिरोह ठगी से हासिल रकम को छिपाने और निकालने के लिए बिचौलियों के माध्यम से कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेनदेन की कड़ियों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
26 वर्षीय महिला से फ्लैट में दुष्कर्म, बंदूक दिखाकर नकाबपोश ने बनाया निशाना
26 वर्षीय महिला से फ्लैट में दुष्कर्म, बंदूक दिखाकर नकाबपोश ने बनाया निशाना
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 26 वर्षीय महिला के साथ उसके किराये के फ्लैट में कथित तौर पर दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.