रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में दाखिल छठी आरोपपत्र में बड़ा दावा किया है। एजेंसी के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक और उससे जुड़ी वेबसाइटों के जरिए पिछले करीब 10 वर्षों में कथित तौर पर 94,400 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित आय जुटाई गई है। ED ने अदालत को बताया कि मुख्य प्लेटफॉर्म अब भी संचालित है और उसके जरिए बड़ी संख्या में पैनल चल रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर मिलीभगत का आरोप

ED ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप का नेटवर्क स्थानीय पुलिस और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों के कथित सक्रिय सहयोग और मिलीभगत से संचालित होता रहा। एजेंसी के अनुसार, आरोपपत्र में सट्टेबाजी नेटवर्क की अनदेखी के बदले नौकरशाहों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों को कथित अवैध भुगतान किए जाने का भी उल्लेख है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ भाजपा को नया संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली कमान
छत्तीसगढ़ भाजपा को नया संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली कमान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यों के संगठन महामंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसके तहत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छठी चार्जशीट में 42 आरोपी

ED ने रायपुर की विशेष अदालत में दाखिल छठी चार्जशीट में 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। एजेंसी के मुताबिक, महादेव ऐप के मुख्य प्रवर्तक और पैनल संचालकों का संबंध छत्तीसगढ़ से है। ऐप विदेशों में स्थित सर्वरों के जरिए संचालित सट्टेबाजी वेबसाइटों के नेटवर्क के रूप में काम करता था।

ED ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दर्ज सात एफआईआर के आधार पर अक्टूबर 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की थी।

2019 से 80 हजार करोड़ तक की अपराध आय का अनुमान

जांच एजेंसी के मुताबिक, वर्ष 2019 से पिछले सात वर्षों में महादेव ऐप के जरिए 75,000 से 80,000 करोड़ रुपए तक की अपराध से अर्जित आय होने का अनुमान है। महादेव से जुड़ी Skyexchange.com वेबसाइट से कथित तौर पर 11,000 से 12,000 करोड़ रुपए और Lotus365.com से करीब 2,400 करोड़ रुपए की अपराध आय जुटाए जाने का दावा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: दुबई से लौटते ही अभिषेक कुमार गिरफ्तार
महादेव सट्टा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: दुबई से लौटते ही अभिषेक कुमार गिरफ्तार
रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप और ऑनलाइन सट्टा मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED के अनुसार, Skyexchange वर्ष 2016 से संचालित हो रही थी। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं। जांच में नए साक्ष्य सामने आने पर अपराध से अर्जित आय का संशोधित अनुमान अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है।

लाइव गेम्स की आड़ में सट्टेबाजी

ED के मुताबिक, नेटवर्क पर पोकर, कार्ड और चांस गेम के अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल जैसे लाइव खेलों पर सट्टेबाजी की सुविधा उपलब्ध थी। तीन पत्ती, ड्रैगन टाइगर और वर्चुअल क्रिकेट जैसे गेम भी इसमें शामिल थे। एजेंसी ने भारत में चुनावों पर सट्टेबाजी के लिए ऐप उपलब्ध होने का भी दावा किया है।

पैनल संचालकों की कमाई 60 करोड़ तक

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED का कहना है कि भिलाई, रायपुर, भोपाल और दिल्ली समेत कई शहरों में पैनल संचालित किए जा रहे थे। एजेंसी के मुताबिक, कुछ पैनल संचालकों ने कथित तौर पर 3.5 करोड़ से 60 करोड़ रुपए तक कमाए। इस रकम से शादी, जमीन-मकान, सोना, कार और महंगी साड़ियां खरीदने की बात भी जांच में सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मनी लॉन्ड्रिंग केस में केके श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, संपत्ति अटैच
मनी लॉन्ड्रिंग केस में केके श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, संपत्ति अटैच
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 गिरफ्तारियां, ₹2,104 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED के अनुसार, मामले की जांच में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने करीब 2,104 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त और कुर्क करने की कार्रवाई की है। छह आरोपपत्रों में कुल 116 आरोपियों का उल्लेख है, जबकि देशभर में 190 स्थानों पर तलाशी ली जा चुकी है।