रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम और मितव्ययी बनाने के लिए किए जा रहे सुधारों का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। पंजीयन विभाग द्वारा पारिवारिक संपत्ति के हकत्यागनामा के पंजीयन शुल्क में की गई कमी ने परिवारों के लिए संपत्ति संबंधी प्रक्रिया को आसान बनाया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभाग से जुड़े हितग्राहियों से संवाद के दौरान गरियाबंद जिले के ग्राम कुम्ही निवासी किसान श्री रामशरण चंद्राकर ने इस बदलाव से मिली आर्थिक राहत का अनुभव साझा किया।

वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में किए गए शुल्क सुधार के तहत संयुक्त परिवार के सदस्यों के बीच पारिवारिक हकत्यागनामा के पंजीयन शुल्क को संपत्ति के बाजार मूल्य के 0.8 प्रतिशत से घटाकर मात्र 500 रुपये किया गया है। इस निर्णय का प्रत्यक्ष लाभ किसान श्री रामशरण चंद्राकर को मिला। उन्हें हकत्यागनामा के पंजीयन में करीब 5,100 रुपये की बचत हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी
रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी
रायपुर,24 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजस्व न्यायालयों के प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहन के नाम संपत्ति होने से कृषि कार्यों में आ रही थी परेशानी

श्री रामशरण चंद्राकर ने बताया कि परिवार की संपत्ति में उनकी बहन का नाम दर्ज होने के कारण कृषि से जुड़े कार्यों में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। पारिवारिक हकत्यागनामा के माध्यम से संपत्ति संबंधी अधिकार की प्रक्रिया पूरी की गई। शुल्क में कमी के कारण जहां यह प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में काफी कम खर्च में पूरी हुई, वहीं करीब 5,100 रुपये की बचत भी हुई। उन्होंने बताया कि बची हुई राशि का उपयोग वे अपने कृषि कार्यों में कर सकेंगे।

500 रुपये शुल्क से परिवारों को मिली बड़ी राहत

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में सेवा संकल्प अभियान
धमतरी में सेवा संकल्प अभियान
रायपुर,24 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन द्वारा पारिवारिक हकत्यागनामा के पंजीयन शुल्क में यह महत्वपूर्ण बदलाव परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पहले 1संपत्ति के बाजार मूल्य के आधार पर 0.8 प्रतिशत शुल्क देना पड़ता था, जबकि अब निर्धारित शुल्क केवल 500 रुपये है। इससे संयुक्त परिवार के सदस्यों के बीच हकत्याग की प्रक्रिया कम खर्च में पूरी हो रही है।

किसान रामशरण की कहानी इसी बदलाव का जमीनी उदाहरण है। उनके लिए यह केवल पंजीयन शुल्क में कमी नहीं, बल्कि बची हुई राशि को खेती में लगाने का अवसर भी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने आई यह कहानी बताती है कि सुशासन के तहत किए गए नीतिगत सुधार जब नागरिक की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ते हैं, तो उनका प्रभाव सीधे परिवार की आर्थिक स्थिति पर दिखाई देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत
कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.