रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। लाभांडी स्थित रहेजा रेजीडेंसी निवासी कारोबारी तनुज अग्रवाल (35) के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए भेजी गई एक APK फाइल के बाद उनके बैंकिंग माध्यमों से 4,15,529.92 रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने के बाद कारोबारी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 12 सितंबर को तनुज के व्हाट्सऐप नंबर पर एक APK फाइल भेजी गई थी। मोबाइल में व्हाट्सऐप का ऑटो डाउनलोड फीचर सक्रिय होने के कारण फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनके बैंकिंग माध्यमों से रकम निकलने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में आयकर का बड़ा छापा, 5 जिलों में 16 टीमों की एक साथ कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में आयकर का बड़ा छापा, 5 जिलों में 16 टीमों की एक साथ कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तनुज का मोबाइल नंबर बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड और यूनियन बैंक के करंट अकाउंट से लिंक था। साइबर ठगों ने दोनों बैंकिंग माध्यमों को निशाना बनाया।

क्रेडिट कार्ड से 69,998 रुपए निकाले

शिकायत के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 69,998.97 रुपए की रकम निकाल ली गई। इसके बाद यूनियन बैंक के करंट अकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 3,45,530.95 रुपए ट्रांसफर किए गए। दोनों बैंकिंग माध्यमों से कुल 4,15,529.92 रुपए की ठगी हुई।

पुलिस अब APK फाइल भेजने वाले आरोपी, रकम ट्रांसफर किए जाने वाले खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने बरी किया, जेल प्रशासन भूल गया; 7 साल अतिरिक्त कैद पर सरकार देगी 30 लाख
हाईकोर्ट ने बरी किया, जेल प्रशासन भूल गया; 7 साल अतिरिक्त कैद पर सरकार देगी 30 लाख
रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था और जेल प्रशासन के बीच समन्वय की गंभीर चूक का मामला सामने आया है। हत्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.