गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार किया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव का है।

मृतका की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली निवासी लक्ष्मी कुमारी (28) के रूप में हुई है। उसके पति का नाम सुमित कुमार यादव (32) है। दोनों अंजनी गांव स्थित जेपी एग्रोटेक कंपनी में मजदूरी करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नशेबाजों की शिकायत का बदला: सिक्योरिटी गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला
नशेबाजों की शिकायत का बदला: सिक्योरिटी गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नशेबाजों की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधी रात प्रेमी के साथ मिली पत्नी

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे सुमित की नींद खुली। उसने कमरे में पत्नी को नहीं देखा तो उसकी तलाश में बाहर निकला। इसी दौरान उसने लक्ष्मी को जितेंद्र मंडल नामक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह देखकर सुमित आगबबूला हो गया और जितेंद्र को पकड़ने के लिए दौड़ा। हालांकि, जितेंद्र मौके से भाग निकला।

इसके बाद सुमित और लक्ष्मी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान गुस्से में सुमित ने लोहे के चाकू से लक्ष्मी के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

झाड़ियों में मिला शव, मजदूरों ने दी सूचना

वारदात के बाद आरोपी ने शव को अंजनी गांव की झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में जेपी एग्रोटेक कंपनी के मजदूरों ने वहां महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने सुमित से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए गुमराह करने की कोशिश की और पूछताछ में झूठे बयान दिए। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर मामले का खुलासा कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने सोमवार को सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 395/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
सरगुजा। अंबिकापुर के रसूलपुर इलाके में बुधवार सुबह घर में घुसकर 3 हमलावरों ने LIC एजेंट बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू (64)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.