कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग मंगलवार रात एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल से बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि परिचित युवक उसे बाइक से घूमने के बहाने जंगल की ओर ले गया। वहां उसके साथ तीन अन्य युवक भी पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने उसकी हत्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात तक घर नहीं लौटी तो पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, नाबालिग मंगलवार रात करीब 9 बजे एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।

30 किलोमीटर दूर जंगल से बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को नाबालिग कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का कहना है कि वारदात में चार युवकों की भूमिका सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
घर में घुसे 3 हमलावर, LIC एजेंट की हत्या, दामाद समेत 2 शूटर हिरासत में
सरगुजा। अंबिकापुर के रसूलपुर इलाके में बुधवार सुबह घर में घुसकर 3 हमलावरों ने LIC एजेंट बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू (64)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।