कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी शराब के नशे में व्यवधान करते पाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

चतुर्वेदी कोयलीबेड़ा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ थे। उन्हें संस्था के प्राचार्य को विद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कराने के संबंध में सूचित कर जगदलपुर जाने के लिए रवाना होना था।

ये खबर भी पढ़ें…
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
दिशा सालियान मौत केस में CBI की एंट्री, FIR दर्ज कर शुरू की जांच
मुंबई। पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार बालिका आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चतुर्वेदी शराब के नशे में व्यवधान करते पाए गए। इसके बाद उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट में चतुर्वेदी द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत माना।

इसके बाद चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नरहरपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच तेज, 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया
CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच तेज, 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित पर्चा लीक और चयन अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.