रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के ज्येष्ठ पुत्र ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद ढाल दास ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुंगेली सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि जनता भी देख रही है कि भाजपा क्या कर रही है। यदि कांग्रेस उन्हें मौका देती है तो वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। पार्टी जहां से उन्हें प्रत्याशी बनाएगी, वे वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव 18 घंटे बाद बरामद, दो अब भी लापता
हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव 18 घंटे बाद बरामद, दो अब भी लापता
जांजगीर-चांपा, 12 सितंबर 2026। हसदेव नदी के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हुए हादसे में लापता तीन कॉलेज छात्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता और भाई से चर्चा के बाद लिया फैसला

ढाल दास ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लेने से पहले उन्होंने अपने पिता गुरु बालदास साहेब और छोटे भाई मंत्री खुशवंत साहेब से बातचीत की थी। उन्होंने दोनों को अपने फैसले की जानकारी दी थी और उनकी सहमति भी मिली।

हालांकि, मंत्री खुशवंत साहेब ने इस घटनाक्रम पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवार और लोगों को तोड़ने की नीति से काम करती है।

सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरु बालदास साहेब का परिवार सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। परिवार का संबंध बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से बताया जाता है। गिरौधपुरी और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में भी परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन का हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोट
खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन का हमला, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोट
मुंगेली/कोटा। मुंगेली जिले से लगे बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरु बालदास साहेब के चार बेटे हैं—ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। इनमें ढाल दास सबसे बड़े हैं। उनकी एक बेटी भी है। परिवार के सदस्यों की अलग-अलग राजनीतिक सक्रियता अब प्रदेश के सियासी समीकरणों में चर्चा का विषय बन गई है।

मुंगेली सीट पर नजर

ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और यहां भाजपा का मजबूत प्रभाव माना जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहले इस सीट से लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव में पुन्नूलाल मोहले ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। उन्हें 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले। मोहले ने 11,781 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर के निरीक्षण में शराब के नशे में मिला सहायक ग्रेड-3, तत्काल निलंबित
कलेक्टर के निरीक्षण में शराब के नशे में मिला सहायक ग्रेड-3, तत्काल निलंबित
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में यदि कांग्रेस भविष्य में ढाल दास को मुंगेली से प्रत्याशी बनाती है, तो इस आरक्षित सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। खासकर सतनामी समाज में गुरु परिवार के सामाजिक प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस की इस राजनीतिक पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।