दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था।

युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छुट्टियां खत्म होने के बाद वह करीब तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था। इसके बाद हुए हादसे में उसकी जान चली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की खबर मिलते ही युवराज के परिजन दुर्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। अब तक हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

लापता लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू डॉग और कैमरों की मदद ली जा रही है। बचाव दल मलबे को सावधानी से हटाकर संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.