भिलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सियासत में शनिवार को भिलाई से निकली एक तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कार में सवार होकर सीधे उनके सेक्टर-5 स्थित बंगले पहुंचे। तीन बड़े नेताओं की यह साथ मौजूदगी और उसके बाद हुई बंद कमरे की मुलाकात ने कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।

मौका था संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम के बीच देवेंद्र यादव की कार में महंत और सिंहदेव का सवार होना और फिर तीनों का एक साथ सेक्टर-5 स्थित बंगले पहुंचना सामान्य राजनीतिक गतिविधि से कहीं ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bahatarai Stadium Comes Alive as Chief Minister Sai Celebrates Teeja Tihaar with Sisters of Bilaspur
Bahatarai Stadium Comes Alive as Chief Minister Sai Celebrates Teeja Tihaar with Sisters of Bilaspur
Raipur, September 6, 2026/ Amid the festive spirit of Teeja Tihar, Bahatarai Stadium in Bilaspur today came alive with the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक कार… और कई सियासी सवाल

तीनों नेताओं की साथ मौजूदगी ने कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक चर्चाओं को नया एंगल दे दिया है। खासकर तब, जब पार्टी के अंदर नेताओं के बीच समीकरण और आगामी संगठनात्मक रणनीति को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। बंगले पर पहुंचने के बाद नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि, बातचीत का एजेंडा सार्वजनिक नहीं हुआ है। यही वजह है कि बैठक को लेकर सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है।

क्या संगठन को लेकर बनी कोई रणनीति?

संगठन सृजन अभियान के बीच हुई इस मुलाकात को कांग्रेस के संगठनात्मक संदर्भ में भी देखा जा रहा है। पार्टी इन दिनों संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद में जुटी है। ऐसे में प्रदेश के तीन प्रमुख नेताओं की यह मुलाकात अपने आप में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई या कोई राजनीतिक रणनीति बनी अथवा नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

तस्वीर छोटी, संदेश बड़ा?

राजनीति में कई बार शब्दों से ज्यादा तस्वीरें चर्चा पैदा करती हैं। देवेंद्र यादव की कार में महंत और सिंहदेव का साथ बैठना और फिर उनके निजी आवास तक पहुंचना भी ऐसी ही तस्वीर बनकर सामने आया है। अब सवाल यही है कि यह महज एक सहज राजनीतिक मुलाकात थी या इसके पीछे कोई बड़ी संगठनात्मक कवायद चल रही है? फिलहाल जवाब साफ नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि भिलाई की इस एक कार ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सियासत में चर्चाओं का पहिया जरूर घुमा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Governor Ramen Deka Administers Oath of Office to Justice Krushna Ram Mohapatra as Chief Justice of the High Court of Chhattisgarh
Governor Ramen Deka Administers Oath of Office to Justice Krushna Ram Mohapatra as Chief Justice of the High Court of Chhattisgarh
Raipur, September 7, 2026/ Governor Shri Ramen Deka today administered the oath of office to Justice Shri Krushna Ram Mohapatra...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.