फरसगांव। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 बेरोजगार युवाओं से 25 से 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरसगांव और कोंडागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बर्खास्त CRPF आरक्षक शत्रुधन टंडन और बुध सिंह मरकाम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवाओं को बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का भरोसा देकर उनसे रकम वसूलते थे।

CRPF की नौकरी और अधिकारियों से पहचान का देते थे हवाला

ये खबर भी पढ़ें…
बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मुहिम को वैश्विक संकल्प से मिली नई ताकत
बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मुहिम को वैश्विक संकल्प से मिली नई ताकत
रायपुर, 5 सितंबर 2026/ बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे जागरूकता और रोकथाम के प्रयासों को संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शत्रुधन टंडन पूर्व में CRPF में आरक्षक के पद पर बीजापुर में पदस्थ था। बर्खास्तगी के बाद उसने अपनी पुरानी नौकरी और पुलिस-प्रशासन में कथित पहचान का हवाला देकर बेरोजगार युवाओं को अपने प्रभाव में लेना शुरू किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम लेना शुरू किया।

रुपये के साथ जरूरी दस्तावेज भी लिए

आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से एडवांस रकम लेने के साथ उनके आधार कार्ड, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लेते थे। लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने पर युवाओं को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

चार अपराध दर्ज, तीन महीने तक जुटाए तकनीकी साक्ष्य

फरसगांव और कोंडागांव थानों में आरोपियों के खिलाफ कुल चार अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने करीब तीन महीने तक बैंक खातों में हुए लेन-देन, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार
विकास की नई राह पर बलौदाबाजार
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल, डायरी और पीड़ितों के दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइल, डायरी और रजिस्टर बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों और बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस अब ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पीड़ितों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की यह कार्रवाई एसपी पंकज चन्द्रा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त एसपी कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय और एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण
कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.