रायपुर। जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद शराब बिक्री किए जाने के आरोप में मौदहापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार के संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 750 एमएल की एक शराब की बोतल और बिक्री से प्राप्त 2,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3,450 रुपये बताई गई है।

शुष्क दिवस में शराब बिक्री की मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते रायपुर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इस दौरान शराब दुकानों के साथ ही बार में भी शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। इसी बीच मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से शराब बाहर निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप
रायपुर, 05 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगरानी के बाद देर रात पुलिस ने मारा छापा

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कथित तौर पर शराब बिक्री के दौरान पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया। तलाशी में 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल मिली, जिसकी कीमत करीब 1,150 रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 2,300 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

युवक कांग्रेस से जुड़ा रहा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुका है। वर्तमान में उसका नाम प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस पद के प्रत्याशी के रूप में भी सामने आया है। शुष्क दिवस के दौरान शराब बिक्री के आरोप में उसकी गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

बार के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बार से शराब बाहर निकालकर ग्राहकों तक पहुंचाने में सुरक्षा गार्ड की कोई भूमिका थी या नहीं। गार्ड के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की पूरी जानकारी आबकारी विभाग को भेजी जाएगी। साथ ही प्लैटिनम बार के लाइसेंस को निलंबित अथवा निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी। लाइसेंस पर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग द्वारा लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
रायपुर, 5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.