पथरामई। खेत में घास काटने गई 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब नौ घंटे तक झाड़-फूंक कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। रात करीब नौ बजे जब उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद उसके 11 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्राम पथरामई निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता गुरुवार को मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास काटने गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल घर लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने ग्राम खेड़ा जलालपुर में एक सपेरे के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन अनीता को वहां ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन देर शाम तक महिला का झाड़-फूंक से इलाज कराते रहे। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। करीब नौ घंटे बाद रात नौ बजे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीता को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन शव को रात में ही गांव ले आए। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी झाड़-फूंक का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर कटरा सादातगंज चौकी प्रभारी राघव गांव पहुंचे और परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

परिजनों के अनुसार अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें छह बेटे और पांच बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में घटना को लेकर चर्चा है कि सर्पदंश के बाद यदि अनीता को समय पर चिकित्सकीय उपचार मिल जाता तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, महिला की मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका। घटना एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेने की जरूरत को रेखांकित करती है।