रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम व्यापम) ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ TET, SET और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी कैलेंडर के बाद अब अभ्यर्थी पूरे साल की परीक्षा योजना पहले से तैयार कर सकेंगे। खास बात यह है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद पहली बार वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर से यह भी स्पष्ट है कि मंडल भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन भी करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! नगर निगमों में 85 पदों पर सीधी भर्ती को हरी झंडी.. RI, उपअभियंता और सहायक वर्ग-3 समेत इन पदों पर होगी भर्ती
CG में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! नगर निगमों में 85 पदों पर सीधी भर्ती को हरी झंडी.. RI, उपअभियंता और सहायक वर्ग-3 समेत इन पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

TET 26 सितंबर, SET 3 अक्टूबर को

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन 26 सितंबर 2027 को किया जाएगा, जबकि राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 3 अक्टूबर 2027 को होगी। वहीं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मई और जून में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

 Pre-B.Ed से D.El.Ed तक की तारीखें तय

प्रवेश परीक्षाओं की बात करें तो 2 मई को PPT और Pre-B.Ed, 9 मई को PET एवं Pre-M.Sc नर्सिंग, 23 मई को PPHT एवं Pre Post Basic Nursing और 30 मई को Pre-D.El.Ed की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा 6 जून को Pre-MCA एवं Pre-B.Sc नर्सिंग तथा 13 जून को PAT/PVPAT परीक्षा होगी।

 तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए रिजर्व

कर्मचारी चयन मंडल ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 की तारीखों को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। यदि किसी विभाग से कैलेंडर जारी होने के बाद अचानक परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो इन तिथियों का उपयोग किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने अपने सातों मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2027 में कब कौन-सी परीक्षा?

  • 10 जनवरी — समूह-2 उपसमूह-2
  • 14 मार्च — समूह-1
  • 4 अप्रैल — समूह-6 उपसमूह-2
  • 18 अप्रैल — समूह-3 उपसमूह-3
  • 2 मई — PPT एवं Pre-B.Ed
  • 9 मई — PET एवं Pre-M.Sc नर्सिंग
  • 23 मई — PPHT एवं Pre Post Basic Nursing
  • 30 मई — Pre-D.El.Ed
  • 6 जून — Pre-MCA एवं Pre-B.Sc नर्सिंग
  • 13 जून — PAT/PVPAT
  • 11 जुलाई — समूह-2 उपसमूह-3
  • 25 जुलाई — समूह-5
  • 29 अगस्त — समूह-6 उपसमूह-1
  • 19 सितंबर — आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 26 सितंबर — TET
  • 3 अक्टूबर — SET
  • 17 अक्टूबर — समूह-2 उपसमूह-1
  • 21 नवंबर — समूह-7
  • 28 नवंबर — आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 12 दिसंबर — समूह-4
  • 19 दिसंबर — आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित