रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और रायपुर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा बलरामपुर के चांदो में 290 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं एमसीबी के कोटाडोल में 168 मिमी, शंकरगढ़ में 120 मिमी और रायपुर शहर में 131 मिमी बारिश दर्ज हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
रायपुर, 01 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार बारिश के कारण रामानुजगंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। इससे नदियां और नाले उफान पर हैं। कन्हर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

वहीं सूरजपुर में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। एमसीबी जिले के कोटाडोल क्षेत्र में बारिश के चलते नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी प्रभावित होने से आवाजाही बाधित हो गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 1, 2026/Talented students and teachers from Chhattisgarh, who recently returned after meeting President Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.