रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगर पालिक निगमों में रिक्त पदों को भरने के लिए 85 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। वित्त विभाग से औपचारिक सहमति मिलने के बाद अब संबंधित नगर निगमों में भर्ती की तैयारी तेज हो गई है।

राजस्व निरीक्षक से उपअभियंता तक पद

सीधी भर्ती के तहत राजस्व निरीक्षक के 10, सहायक राजस्व निरीक्षक के 30, सहायक वर्ग-3 के 25 और उपअभियंता के 20 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 85 पदों पर युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर आउट! TET-SET समेत 18 परीक्षाओं की तारीख तय, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट
CG में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर आउट! TET-SET समेत 18 परीक्षाओं की तारीख तय, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 नगर निगमों में बांटे गए पद

शासन के आदेश के अनुसार इन पदों का आवंटन प्रदेश के 14 प्रमुख नगर निगमों में किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर और कोरबा नगर निगमों को प्रमुख रूप से पद मिले हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित निगम आयुक्तों को रिक्त पदों की आवश्यक जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब चयन मंडल जारी करेगा भर्ती प्रक्रिया

नगर निगमों की ओर से रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ऑनलाइन आवेदन और भर्ती परीक्षा से संबंधित सूचना जारी किए जाने की संभावना है। भर्ती की विस्तृत तिथि, पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान और आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर राजस्व, इंजीनियरिंग और लिपिकीय पदों पर अवसर मिलने से बड़ी संख्या में युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। अब अभ्यर्थियों की नजर कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन पर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने अपने सातों मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.