कौशांबी/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी जिले की सीमा के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग झुलसकर घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के करीब 100 मीटर के दायरे में बने आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से तीन मकान पूरी तरह ढह गए।

यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। गांव प्रयागराज की सीमा से सटा हुआ है और यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब दो किलोमीटर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
10वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! डाक विभाग में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
10वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! डाक विभाग में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की GDS भर्ती 2026 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फैक्ट्री में काम कर रहे थे 20 मजदूर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की चपेट में फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोग भी आ गए। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद कुछ ही पलों में इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। फैक्ट्री में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री के कारण कुछ समय तक लगातार छोटे-बड़े धमाके होते रहे, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

चारपाई पर घायलों को अस्पताल पहुंचाते दिखे ग्रामीण

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई ग्रामीण अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुट गए। झुलसे और घायल लोगों को चारपाई तथा अन्य साधनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण फैक्ट्री के साथ ही आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

200 जवानों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 200 जवान राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। मलबा हटाने के लिए 10 बुलडोजर लगाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही हादसे में हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल प्रशासन ने इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आज से बड़े बदलाव: रसोई से एयरपोर्ट तक पड़ेगा असर
आज से बड़े बदलाव: रसोई से एयरपोर्ट तक पड़ेगा असर
नई दिल्ली सितंबर महीने की शुरुआत के साथ देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनका असर आम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.