बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद, पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने खपरगंज और तालापारा क्षेत्र से कई संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

एडिशनल एसपी शहर पंकज पटेल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 से 4 टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना से जुड़े वीडियो, फोटो और अन्य फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित
CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खपरगंज समेत कई इलाकों में कड़ा पहरा

दो पक्षों के बीच हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना के तीसरे दिन रविवार को भी खपरगंज समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार पेट्रोलिंग के बीच इलाके में सामान्य आवाजाही जारी रही और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में शांति बनी हुई है। वहीं, घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पथराव के दौरान पुलिस के वाहनों और अन्य उपकरणों में भी तोड़फोड़ की गई थी। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाहनों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान को भी विवेचना में शामिल किया गया है।

तीन बार उड़ाया ड्रोन, चेहरों की हो रही पहचान

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को भी तीन बार ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन फुटेज के जरिए न केवल इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी गई, बल्कि घटना में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान करने में भी पुलिस को मदद मिली है। पुलिस अन्य वीडियो और फोटो फुटेज का भी बारीकी से परीक्षण कर रही है। इनमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक पोस्ट, वीडियो और कमेंट को लेकर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए अलग टीम लगाई गई है, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह, गलत जानकारी और आपसी वैमनस्यता फैलाने वाली सामग्री पर नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले करीब 100 लोगों से जुड़े वीडियो हटवाए गए हैं। एएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के पोस्ट, वीडियो या संदेश को आगे प्रसारित न करें।

ये खबर भी पढ़ें…
28 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर पकड़ाए, पुलिस की लगातार कार्रवाई
28 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर पकड़ाए, पुलिस की लगातार कार्रवाई
जगदलपुर। बस्तर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.