बिलासपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का करंट इंचार्ज नियुक्त किया है। आयुष पांडेय अब प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया विभाग की चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश में आयुष पांडेय के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि आगामी चुनावों में डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, ऐसे में संगठन अपनी ऑनलाइन पहुंच और चुनावी रणनीति को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

आयुष पांडेय की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की डिजिटल गतिविधियों, प्रचार अभियान और चुनावी समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.