रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
बालोद। जिले में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से निकलकर करीब छह किलोमीटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में भी छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना है। तेज हवा के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

बिजली गिरने के दौरान बरतें सावधानी

ये खबर भी पढ़ें…
विवाद से हिंसा तक: पति की पिटाई में पत्नी की मौत, आरोपी हिरासत में
विवाद से हिंसा तक: पति की पिटाई में पत्नी की मौत, आरोपी हिरासत में
गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जरीडीही में पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब और नदी के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। पेड़ के नीचे शरण लेना भी सुरक्षित नहीं है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित पक्के भवन में रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की जरूरत है।