बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर करीब 30 फीट तक घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ जुटने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर जूनापारा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था भी बहाल कराई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच जारी

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.