कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में छिपाए जाने का मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में करीब 33 वर्षीय संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच 27 अगस्त को विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने संतोषी के साथ मारपीट की। इसके बाद देर शाम दोबारा विवाद हुआ और संतोषी की मौत हो गई। आरोप है कि मनोज ने शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
बालोद। जिले में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से निकलकर करीब छह किलोमीटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची तो भाइयों को हुआ शक

घटना के अगले दिन रक्षाबंधन था। संतोषी के मायके नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों ने मनोज से उसके बारे में पूछा। आरोप है कि मनोज ने बताया कि संतोषी एक दिन पहले ही घर से कहीं चली गई है। कई दिन बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

तेज बदबू से खुला राज

19 सितंबर को संतोषी का भाई रामभरोस और अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खुलवाया गया। अंदर से सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान संतोषी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विवाद से हिंसा तक: पति की पिटाई में पत्नी की मौत, आरोपी हिरासत में
विवाद से हिंसा तक: पति की पिटाई में पत्नी की मौत, आरोपी हिरासत में
गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जरीडीही में पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी जांच की। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी मनोज उरांव फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।