रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक कागजी कार्रवाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी किया है।

विभाग ने विभिन्न स्तरों पर पेंशन प्रकरण लंबित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इन प्रकरणों का 30 सितंबर 2026 तक निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
रायपुर,21 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही मार्च 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पहले से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सेवा पुस्तिका में वेतन निर्धारण की जांच और सत्यापन कोष एवं लेखा विभाग से कराने को कहा गया है, ताकि सेवानिवृत्ति के समय पेंशन और अन्य देय स्वत्वों के भुगतान में देरी न हो।

हर साल अप्रैल में विशेष कैंप

विभाग ने प्रत्येक सत्र में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विकासखंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं पासबुक से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

वहीं, न्यायालयीन कारणों से लंबे समय से लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए कोर्ट सेल बिलासपुर की सहायता लेने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
लिव-इन पार्टनर पर प्रेमिका की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिटायरमेंट वाले महीने में जारी होगा PPO

निर्देशों के मुताबिक अक्टूबर 2026 से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों का PPO उसी महीने जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा पेंशन से जुड़े अन्य देय स्वत्वों का भुगतान भी सेवानिवृत्ति वाले महीने में ही करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और अन्य देयकों के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देना है। साथ ही सभी पेंशन प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभों में किसी तरह की देरी रोकना है।

40 शब्द का सलग

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका-पासबुक पहले पूरी होगी। अक्टूबर से PPO और अन्य देयकों का भुगतान रिटायरमेंट माह में होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.