तखतपुर। ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद समडील गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है।

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल, पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल, पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है। तीनों बच्चे ग्राम पंचायत समडील के निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
तखतपुर में दर्दनाक हादसा: घोंघा नदी में बहे तीन मासूम, एक ही परिवार से उठी तीन अर्थियां
तखतपुर में दर्दनाक हादसा: घोंघा नदी में बहे तीन मासूम, एक ही परिवार से उठी तीन अर्थियां
बिलासपुर। 23 अगस्त 2026। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शॉर्टकट रास्ते से नदी पार करते समय हादसा

बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बच्चे घर लौट रहे थे। भर्कुरा से समडील आने-जाने के लिए नदी पर पुल बना हुआ है, लेकिन बच्चे शॉर्टकट रास्ते से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बह गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय नदी में पानी का स्तर ज्यादा नहीं था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से बच्चों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

एक बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, लापता दो बच्चों की तलाश में अभियान जारी है। एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और व्यापक किए जाने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार
राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार
रायपुर, 23 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। अपनों के बिछड़ने की आशंका से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण नदी किनारे डटे हुए हैं। सभी लोग लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

एसडीआरएफ की टीम करेगी व्यापक तलाश

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने के कारण बच्चे उसकी चपेट में आ गए। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद नदी में सर्च ऑपरेशन को और व्यापक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में इन सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण
खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में इन सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.