रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में प्रोफेसर है। पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र के सीलबंद लिफाफे में सुई से बारीक छेद कर मोबाइल कैमरा अंदर डाला और प्रश्नपत्र का वीडियो बना लिया। इसके बाद पेपर की नकल तैयार कर एक छात्र को 11 हजार रुपये में बेच दिया गया। छात्र ने आगे अन्य विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र बेचा, जिसके बाद परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था प्रश्नपत्र

मामला 20 अगस्त का है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के कीटशास्त्र (AGCH-221) विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय के सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 8:41 बजे कृषि महाविद्यालय कवर्धा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के ई-मेल पर प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना पहुंची।

इसके साथ ही प्रश्नपत्र के फोटो और अन्य सामग्री वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल होने लगी। जांच में प्रश्नपत्र के लीक होने की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तत्काल रद्द कर दी।

सुई से लिफाफे में किया छेद, मोबाइल से बनाया वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया पिछले करीब एक वर्ष से रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय से प्रश्नपत्र लेने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का काम कर रहा था। 17 अगस्त को वह आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेकर अपने दुर्ग स्थित कॉलेज गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि इसी दौरान उसने सीलबंद प्रश्नपत्र के लिफाफे में सुई की मदद से छोटा सा छेद किया। इस छेद के जरिए मोबाइल का कैमरा अंदर डालकर प्रश्नपत्र की तस्वीर और वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद प्रश्नपत्र की नकल तैयार कर उसे छात्र को 11 हजार रुपये में बेच दिया गया।

छात्र ने आगे बेचा प्रश्नपत्र

पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर से प्रश्नपत्र हासिल करने वाले छात्र ने इसे अन्य छात्रों को भी बेच दिया। देखते ही देखते प्रश्नपत्र की तस्वीरें और वीडियो कई लोगों तक पहुंच गए और परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं परीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एनआर रंगारे की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.