रायपुर, 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का मजबूत आधार बन रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं ऋण एवं अन्य सहयोग का लाभ लेते हुए स्वयं का व्यवसाय शुरू कर रही हैं और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जशपुर जिले की रहने वाली श्रीमती सरिता यादव भी बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। पिछले वर्ष उन्हें स्व-सहायता समूह के माध्यम से ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने आटा चक्की सहित खाद्य सामग्री से संबंधित व्यवसाय शुरू किया। आज उनके व्यवसाय से हर माह लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
तखतपुर। ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरों पर निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक का सफर

सरिता यादव बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने से पहले अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। व्यवसाय शुरू करने के बाद परिस्थितियां बदलीं। अब वे अपने दैनिक एवं व्यक्तिगत खर्च स्वयं वहन कर रही हैं और अपनी आय से भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं। वे कहती हैं कि स्व-सहायता समूह से मिला सहयोग उनके लिए नई शुरुआत का आधार बना। समूह के माध्यम से ऋण मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला और आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं।

महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा

ये खबर भी पढ़ें…
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया पेपर का वीडियो
कृषि विवि पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया पेपर का वीडियो
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें बचत, ऋण और आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इससे महिलाएं अपने हुनर और मेहनत को व्यवसाय का रूप देकर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। सरिता यादव की सफलता भी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है, जहां सरकारी योजना और समूह के सहयोग ने एक महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।

सरिता यादव ने बिहान योजना से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार को संभाल सकती हैं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

सरिता यादव की कहानी यह संदेश देती है कि अवसर, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो ग्रामीण महिलाएं भी अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान योजना महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के साथ उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
तखतपुर में दर्दनाक हादसा: घोंघा नदी में बहे तीन मासूम, एक ही परिवार से उठी तीन अर्थियां
तखतपुर में दर्दनाक हादसा: घोंघा नदी में बहे तीन मासूम, एक ही परिवार से उठी तीन अर्थियां
बिलासपुर। 23 अगस्त 2026। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.