अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच हफ्तों चली टैरिफ वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कनाडा 8 सितंबर से अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाएगा।कार्नी ने साफ शब्दों में कहा कि उनका देश ‘डॉलर के बदले डॉलर’ के आधार पर जवाब देगा। यानी अमेरिका ने जितना टैरिफ लगाया है,

कनाडा भी उतना ही लगाएगा। प्रस्तावित जवाबी शुल्क में अमेरिकी स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि मशीनरी, कागज-पल्प और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल होंगे। सरकार जल्द इन शुल्कों की पूरी लिस्ट जारी करेगी। दरअसल, अमेरिका ने शनिवार से कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया। इसमें वाइन, फर्नीचर, डेयरी, सीमेंट, कपड़े और हॉकी उपकरण जैसे उत्पाद शामिल हैं। यह कनाडा के अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का करीब 5 प्रतिशत हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब सस्ती होगी चीनी! सरकार की कार्रवाई के बाद बाजार में नरमी
अब सस्ती होगी चीनी! सरकार की कार्रवाई के बाद बाजार में नरमी
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही चीनी की कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों देशों के अधिकारी कई हफ्तों से इस शुल्क को रोकने और समझौता करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को आखिरी दौर की बातचीत भी फेल हो गई।प्रधानमंत्री कार्नी ने वॉशिंगटन पर आरोप लगाया कि अमेरिका ने आखिरी समय में शर्तें बदल दीं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव कनाडा के आर्थिक हितों के अनुकूल नहीं थे। “वे बहुत ज्यादा मांग रहे थे और बहुत कम दे रहे थे,” कार्नी ने कहा। उन्होंने वार्ता टीम को वापस ओटावा बुला लिया और साफ किया कि कनाडा अपने मजदूरों, किसानों और कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।इस विवाद से अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों पड़ोसी देशों के लंबे समय से चले आ रहे मजबूत व्यापारिक रिश्तों पर अब दबाव बढ़ेगा।कार्नी ने कहा कि यह कदम अनिच्छा से उठाया जा रहा है, लेकिन कनाडा अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में सरकार प्रभावित उद्योगों के लिए अतिरिक्त सहायता पैकेज भी जारी कर सकती है। दोनों देशों के बीच यह ट्रेड वॉर आगे कैसे बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 12 ट्रेनों का बदला संचालन; मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 12 ट्रेनों का बदला संचालन; मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
भुवनेश्वर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के उन्नयन का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.