बिलासपुर। बिलासपुर की प्रतिभाशाली तैराक शिवांगिनी पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। भुवनेश्वर में आयोजित 52वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में शिवांगिनी ने बटरफ्लाई स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए।

शिवांगिनी ने 50 मीटर बटरफ्लाई में सिल्वर मेडल और 100 मीटर बटरफ्लाई में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Government Committed to Taking Chhattisgarh’s Sporting Talent to National and International Platforms: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Government Committed to Taking Chhattisgarh’s Sporting Talent to National and International Platforms: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 29, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai honoured Chhattisgarh’s sporting talent at the State Sports Awards Ceremony held...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर बिलासपुर लौटने पर रविवार को शिवांगिनी पांडेय का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर में खेलप्रेमियों और समर्थकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान देशभक्ति और खेल भावना से सराबोर माहौल नजर आया।

शिवांगिनी की इस उपलब्धि को बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा पेश की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Visits Sports Photo Exhibition and Unveils Coffee Table Book ‘Humare Khiladi’
Chief Minister Vishnu Deo Sai Visits Sports Photo Exhibition and Unveils Coffee Table Book ‘Humare Khiladi’
*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Visits Sports Photo Exhibition and Unveils Coffee Table Book ‘Humare Khiladi’ Raipur, August 29,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय मंच पर चमका बिलासपुर का नाम

शिवांगिनी की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया, बल्कि प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

शिवांगिनी की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम
रायपुर, 31 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना के विस्तार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.