नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया। रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे। कई बार वे सदन से बाहर भी चले जाते थे।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दूसरे ज्यादातर दलों के सांसद और कुछ विपक्षी दलों के सांसद बहस और चर्चा में शामिल हुए। रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही। वहीं, लोकसभा की उत्पादकता सिर्फ 19 फीसदी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस: 5 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस: 5 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में 12 विधेयक पारित किए गए, सिर्फ एक विधेयक पर चर्चा की गई, जबकि राज्यसभा में सभी विधेयकों पर चर्चा की गई।

लोकसभा में किस विधेयक पर हुई चर्चा?

रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में इस सत्र के दौरान केवल एक विधेयक पर पूरी तरह चर्चा हो सकी। यह विधेयक सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और दूसरे अनुचित तरीकों को रोकने से जुड़ा लोक परीक्षा (अनुचित तरीकों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 था। इस संशोधन विधेयक का मकसद पेपर लीक, परीक्षा में संगठित नकल और अन्य गड़बड़ियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों को और सख्त करना है। यह 2024 के मौजूदा कानून में संशोधन करता है। संसद ने जुलाई के आखिर में इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

पहली बार विपक्ष को चर्चा से भागते देखा’

रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने संसदीय अनुभव में उन्होंने पहली बार विपक्ष को चर्चा से बचते हुए देखा। उनका आरोप था कि सरकार अहम मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन का काफी समय बर्बाद हुआ।उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को दो नजरिये से देखती है। विधायी कामकाज के लिहाज से 12 विधेयकों का पारित होना उपलब्धि है। लेकिन बहस और चर्चा के लिए उपलब्ध समय का अपेक्षित इस्तेमाल नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़ें…
15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बड़ा ऐलान! इस जिले में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम
15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बड़ा ऐलान! इस जिले में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पेपर लीक पर कानून में सख्त प्रावधान

उन्होंने कहा, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 में परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ सजा को और सख्त करने का प्रावधान किया गया है। इसमें कुछ अपराधों के लिए न्यूनतम पांच साल से लेकर अधिकतम 10 साल तक की सजा और अधिक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
1.31 करोड़ के धान घोटाले के बीच वायरल हुआ टॉयलेट सफाई का वीडियो, कलेक्टर ने दी सफाई
1.31 करोड़ के धान घोटाले के बीच वायरल हुआ टॉयलेट सफाई का वीडियो, कलेक्टर ने दी सफाई
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1.31 करोड़ रुपये के कथित धान घोटाला मामले में आरोपी शशिकांत महंत का कलेक्टर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.