रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सबसे अधिक चर्चा दुर्ग या बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने और रायपुर कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाकर आसपास के क्षेत्रों को इसके अंतर्गत लाने को लेकर है।

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में यह व्यवस्था लागू कर दी गई। अब इसके अगले चरण के विस्तार को लेकर सरकार स्तर पर मंथन चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ा मान, 153 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ा मान, 153 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इस बार छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकती है कमिश्नरेट प्रणाली

राज्य में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली का दायरा बढ़ाने की तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक शहर को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत लाने पर विचार किया जा रहा है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के संबोधन में इस संबंध में घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों शहरों में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और कानून-व्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कमिश्नरेट प्रणाली की संभावनाएं तलाशने की बात सामने आई है। इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अधिक अधिकार मिल सकते हैं और निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।

रायपुर कमिश्नरेट का भी बढ़ सकता है दायरा

राजधानी रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। आसपास के इलाकों और बढ़ते शहरी क्षेत्र को देखते हुए कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकूबाजी से कांपा बिलासपुर: युवक और ड्राइवर पर हमला, छात्र घायल; बुजुर्ग ने तोड़ा दम
चाकूबाजी से कांपा बिलासपुर: युवक और ड्राइवर पर हमला, छात्र घायल; बुजुर्ग ने तोड़ा दम
बिलासपुर। बिलासपुर में चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोनी थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल दुर्ग और बिलासपुर में से किस शहर को पहले कमिश्नरेट प्रणाली का हिस्सा बनाया जाएगा, इसे लेकर तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है।