बिलासपुर बिलासपुर जिले के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की कोशिश के मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की साजिश रची थी। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना 3 अगस्त की सुबह करीब 3.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, गतौरा शराब दुकान में तैनात सुरक्षाकर्मी साहिल राय और हरकुंवर पंकज मौजूद थे। इसी दौरान काले कपड़े और नकाब पहने करीब चार आरोपी दुकान में पहुंचे। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर दुकान की चाबी मांगी। चाबी नहीं होने की बात कहने पर उन्होंने हरकुंवर पंकज के सिर, माथे और दाहिने हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता पर शिक्षक संगठनों का विरोध, कहा- प्रचलित नियम से ही हो पदोन्नति
पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता पर शिक्षक संगठनों का विरोध, कहा- प्रचलित नियम से ही हो पदोन्नति
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता किए जाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गैस कटर और ग्राइंडर से लॉकर काटने की कोशिश

आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन तथा छेनी की मदद से लॉकर काटने का प्रयास किया। हालांकि, वे लॉकर खोलने में सफल नहीं हो सके। नकदी नहीं मिलने पर आरोपी काउंटर में रखी शराब की कुछ बोतलें, दोनों सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर लेकर स्कूटी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस ने अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना (24), पिंटू निषाद (25) और सुशील निर्मलकर (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी, लूटे गए दोनों मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू समेत अन्य औजार बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कितनी मजबूत है विधायकों की पकड़? कांग्रेस कराएगी सक्रियता और जनसंपर्क का आकलन
कितनी मजबूत है विधायकों की पकड़? कांग्रेस कराएगी सक्रियता और जनसंपर्क का आकलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने से पहले कांग्रेस अपने विधायकों की जमीनी पकड़ और राजनीतिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी की थी वारदात की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले बूटा पारा-फरहदा मार्ग से मोपका पहुंचे थे। वहां आसपास अधिक चहल-पहल होने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे और वहां लूट की कोशिश की।

एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। वह पूर्व में सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी में काम करता था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा और संस्कृति को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.