एजेंसियां। लंदन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को इंसानी भाषा और ज्ञान सिखाने की होड़ अब किताबों के अस्तित्व के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। एआई कंपनियों पर लाखों किताबें खरीदने, उनकी बाइंडिंग काटकर हाई-स्पीड स्कैनिंग करने और डिजिटल टेक्स्ट हासिल करने के बाद मूल प्रतियों को नष्ट करने के आरोप सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के बुकसेलर्स ने हाल के दिनों में दुर्लभ, पुरानी और सस्ती पेपरबैक किताबों की बड़ी संख्या में खरीद के मामले देखे हैं। इनमें से कई ऑर्डर बिचौलियों के जरिए दिए गए।

किताबों की मांग इतनी बढ़ी कि कुछ मामलों में ऐसी पुस्तकों की भी खरीद की गई, जिनकी दूसरी प्रति बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं थी। इससे बुकसेलर्स के साथ-साथ कॉपीराइट, लेखकों की रॉयल्टी और सांस्कृतिक धरोहर को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अस्पतालों की मनमानी पर लग सकती है लगाम: 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा कमरा!
अस्पतालों की मनमानी पर लग सकती है लगाम: 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा कमरा!
नई दिल्ली। निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान कमरे के भारी-भरकम किराये से परेशान मरीजों और उनके परिजनों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एआई ट्रेनिंग में किताबें क्यों अहम?

चैटजीपीटी, जेमिनी और क्लाउड जैसे बड़े एआई मॉडल इंटरनेट पर उपलब्ध अरबों शब्दों से प्रशिक्षित हुए हैं। हालांकि, इंटरनेट की सामग्री की तुलना में किताबों में भाषा अधिक संपादित, विस्तृत और व्यवस्थित होती है। किताबों में किसी विषय के विभिन्न पहलुओं को गहराई से प्रस्तुत किया जाता है। खासकर 2022 से पहले प्रकाशित पुस्तकों में मूल लेखन और अपेक्षाकृत भरोसेमंद सामग्री मिलने के कारण वे एआई ट्रेनिंग के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही हैं। यही वजह है कि एआई कंपनियों की नजर अब उन पुस्तकों पर भी है, जो इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।

एंथ्रोपिक के मामले से सामने आया विवाद

सबसे गंभीर विवाद किताबें खरीदने को लेकर नहीं, बल्कि उन्हें स्कैन करने के बाद नष्ट करने को लेकर है। एंथ्रोपिक से जुड़े कानूनी मामले में आरोप सामने आए कि कंपनी ने बड़ी संख्या में किताबें खरीदीं, उनकी बाइंडिंग हटाई और पन्नों को हाई-स्पीड स्कैनर से स्कैन करने के बाद मूल प्रतियों को नष्ट कर दिया। इस प्रक्रिया को ‘डिस्ट्रक्टिव स्कैनिंग’ कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगे इलाज पर लगेगी लगाम, देशभर में एक जैसी होंगी इलाज की दरें
महंगे इलाज पर लगेगी लगाम, देशभर में एक जैसी होंगी इलाज की दरें
नई दिल्ली बीमारियों के इलाज का बढ़ता खर्च आम आदमी की जेब पर लगातार भारी पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.