बिलासपुर। तोरवा मेनरोड स्थित शराब दुकान के सामने सोमवार शाम दिनदहाड़े एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान देवरीखुर्द निवासी 56 वर्षीय शिवनंदन साहू के रूप में हुई है। वह पूर्व जनपद सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता गीता साहू के पति थे और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

तोरवा पुलिस के मुताबिक, शिवनंदन साहू का ऑटो क्रमांक सीजी-10 टी-0731 सोमवार शाम तोरवा मेनरोड स्थित शराब दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान लोगों ने ऑटो के अंदर एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो की जांच की तो पिछली सीट के नीचे शिवनंदन साहू गंभीर हालत में मिले। उनके शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के निशान थे और घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें मृत पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
कितनी मजबूत है विधायकों की पकड़? कांग्रेस कराएगी सक्रियता और जनसंपर्क का आकलन
कितनी मजबूत है विधायकों की पकड़? कांग्रेस कराएगी सक्रियता और जनसंपर्क का आकलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने से पहले कांग्रेस अपने विधायकों की जमीनी पकड़ और राजनीतिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब पीने के दौरान विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवनंदन साहू शराब दुकान के सामने अपने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से शिवनंदन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर उनके गिरने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया।

हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या में कितने लोग शामिल थे, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के कुछ सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस अब उपलब्ध फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा और संस्कृति को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब दुकान के आसपास आए दिन रहता है जमघट

तोरवा मेनरोड स्थित शराब दुकान के आसपास आए दिन शराबियों और नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार शराब दुकान से निकलने के बाद कई लोग मुख्य सड़क और आसपास के इलाकों में पहुंच जाते हैं। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में दिनदहाड़े हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
बिलासपुर बिलासपुर जिले के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की कोशिश के मामले में मस्तूरी पुलिस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.