नई दिल्ली। संसद परिसर में मंगलवार को NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद मुकेश दलाल भी आमने-सामने नजर आए। प्रियंका गांधी संसद पहुंचकर अपनी गाड़ी से उतरी ही थीं कि भाजपा सांसद उनके सामने आकर राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा और संस्कृति को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि राहुल गांधी झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह झारखंड गई थीं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी कर चुकी हैं।

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर सरकार को घेरा

दरअसल, सरकार ने सोमवार को कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के मुद्दे को लेकर संसद में जवाब देंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि विपक्ष को गृह मंत्री की राय नहीं, बल्कि यह जानना है कि छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया।

राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब चाहता है। इसी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
बिलासपुर बिलासपुर जिले के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की कोशिश के मामले में मस्तूरी पुलिस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.