रायपुर। राजधानी के संजय नगर इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां वाहन मैकेनिक के रूप में काम करता था। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। पिछले साल घुसपैठियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ बांग्लादेश लौट गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
E20 पेट्रोल पर सियासी घमासान: ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार
E20 पेट्रोल पर सियासी घमासान: ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार
रायपुर। E20 पेट्रोल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिन पहले रेहान दोबारा रायपुर पहुंचा और संजय नगर इलाके में चोरी-छिपे रहने लगा। उसके दोबारा शहर में आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बांग्लादेश से रायपुर आने, यहां रहने तथा पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके परिजनों की भी तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा
स्वामित्व योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर: मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर,11 अगस्त 2026/ स्वामित्व योजना ड्रोन तकनीक और आधुनिक मैपिंग के जरिए ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही है। इसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.