बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदारों और उनके समर्थकों ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पर बिलासपुर, बेलतरा और कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा का संबोधन चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा। उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव को संगठन के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताते हुए दावेदारों और कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव संगठन के भीतर की प्रतिस्पर्धा है, इसे व्यक्तिगत रंजिश का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महेश दुबे ने कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशी मर्यादा और खेल भावना के दायरे में रहकर प्रचार करें। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी को एक ही पार्टी के झंडे और एक ही संगठन के तहत मिलकर काम करना है। ऐसे में चुनावी प्रतिस्पर्धा के दौरान पैदा हुई कड़वाहट को स्थायी गुटबाजी में बदलने से पार्टी को नुकसान होगा।

‘यह भाजपा से जंग नहीं, अपनों के बीच मुकाबला है’

महेश दुबे ने मौजूदा स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह भी दिलचस्प है कि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा तक नहीं हुई है, लेकिन संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि यह मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से नहीं, बल्कि संगठन के भीतर अपने ही साथियों के बीच है।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल बनाने के बजाय स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की उस सोच का भी उल्लेख किया, जिसके तहत यूथ कांग्रेस में लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक चुनाव की व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
रायपुर 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जनजीवन की पहचान हरेली तिहार के अवसर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव के बाद भी मिलकर करना है काम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने चुनावी गुटबाजी से होने वाले नुकसान को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव और कड़वाहट बढ़ती है, तो उसका असर बाद के विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक पहुंच सकता है। इससे अंततः किसी एक गुट का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी का नुकसान होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद सभी को एक-दूसरे के साथ बैठकर संगठन के लिए काम करना है। इसलिए प्रतिस्पर्धा ऐसी हो कि चुनाव के बाद एक-दूसरे से नजरें मिलाने में कोई झिझक न हो।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दावेदारों ने दिखाई सक्रियता

बैठक में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय सहित बिलासपुर, बेलतरा और कोटा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Chhattisgarh’s First Woman MP and Social Worker Minimata on Her Death Anniversary
Chief Minister Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Chhattisgarh’s First Woman MP and Social Worker Minimata on Her Death Anniversary
Raipur, August 11, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to Chhattisgarh’s first woman Member of Parliament and renowned...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों के दावेदारों ने भी अपनी सक्रियता दिखाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुट के समर्थक और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल सत्येंद्र चेलकर भी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचे।

बैठक में दावेदारों और युवा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस के भीतर बढ़ी यह सक्रियता आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर और तेज होने के संकेत दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सकरी में जनता से भरवाए विरोध के आवेदन
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सकरी में जनता से भरवाए विरोध के आवेदन
बिलासपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने सकरी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.