पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। बांदे पुलिस ने महिला को काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले जाने, वहां 50 हजार रुपये में बेचने और जबरन शादी कराने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता को करीब पांच माह तक उसकी इच्छा के विरुद्ध एक घर में रखा गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड
विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में पर्यटन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 को महिला के पति ने थाना बांदे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला 20 मार्च 2026 से बिना बताए घर से चली गई थी। मामले में गुम इंसान कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

मध्यप्रदेश से बरामद हुई महिला

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के आरूड गांव निवासी जितेंद्र राठौर के पास है। सूचना मिलने पर बांदे पुलिस की टीम 4 अगस्त को मध्यप्रदेश रवाना हुई और 5 अगस्त को आरोपी के घर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 17.42 करोड़ रुपये स्वीकृत
राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 17.42 करोड़ रुपये स्वीकृत
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

काम दिलाने के बहाने ले गए, फिर बेच दिया

महिला ने पुलिस को बताया कि अनिता पवार और जमनालाल भील उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ मध्यप्रदेश ले गए थे। वहां उसे जितेंद्र राठौर के पास 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध जितेंद्र राठौर से शादी कराई गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
रायपुर 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच माह तक जबरन रखा गया

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला को लगभग पांच माह तक आरोपी के घर में जबरन रखा गया। मामले की पुष्टि के बाद पुलिस ने मानव तस्करी और अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
रायपुर 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • अनिता पवार (40 वर्ष), निवासी बेलगाल, थाना बांदे
  • जितेंद्र राठौर (30 वर्ष), निवासी आरूड, थाना पंधाना, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)
  • जमनालाल भील (41 वर्ष), निवासी आवलिया, थाना छैगांव माखन, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।