रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और उत्तरदायित्व के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया तथा अपनी संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम साय ने विशेष रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, सिद्धांतों और जवाबदेही के उच्च मानकों को स्थापित करता है। यह निर्णय जनसेवा में मूल्यों और उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रसेवा के उनके निरंतर प्रयास भविष्य में भी देश के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.