रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुर्गा प्रतिमा के फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी पंडाल तक पहुंच गई, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे थीम आधारित पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया और ढांचा जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के ठीक बगल में प्रतिमा के फेस रिवील कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया था। इसी दौरान रात करीब 9:15 बजे आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल पर जा गिरी। चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

पंडाल में आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पंडाल को दोबारा तैयार करने में जुटी समिति

आग लगने से दुर्गा पूजा समिति को पंडाल के रूप में बड़ा नुकसान हुआ है। दुर्गोत्सव नजदीक होने के कारण समिति के सदस्य पंडाल को दोबारा तैयार करने और मरम्मत के काम में जुट गए हैं, ताकि निर्धारित समय पर पूजा की तैयारियां पूरी की जा सकें।

आतिशबाजी बनी आग की वजह

गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आतिशबाजी के कारण पंडाल में आग लगी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.