बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख दूसरे बच्चे ने उसे बचाने के लिए पानी में उतरने की कोशिश की, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। हादसे में दोनों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान चिल्हाटी निवासी दीपू पैकरा (7) और चिंटू पैकरा (4) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
दो दिन राहत के बाद फिर तेज होगी बारिश, प्रदेश में सात दिन तक वर्षा के आसार
दो दिन राहत के बाद फिर तेज होगी बारिश, प्रदेश में सात दिन तक वर्षा के आसार
बिलासपुर. लगातार हो रही तेज बारिश का दौर अगले दो दिनों के लिए कुछ धीमा पड़ सकता है, लेकिन इसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाई को डूबता देख बचाने उतरा

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम के अनुसार, भक्त प्रहलाद अपने दोनों बेटों के साथ तालाब की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी उसका एक बेटा अचानक तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को पानी में डूबता देखकर दूसरे बेटे ने उसे बचाने के लिए तालाब में उतरने का प्रयास किया। वह भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

कुछ देर बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना में अपात्र होकर लिया लाभ, 11 शिक्षक-कर्मियों से होगी 1.24 लाख की वसूली
महतारी वंदन योजना में अपात्र होकर लिया लाभ, 11 शिक्षक-कर्मियों से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर। महतारी वंदन योजना का अपात्र होकर लाभ लेने वाले शासकीय शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ अब वसूली की कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साथ बुझ गए परिवार के दो चिराग

दो मासूम भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव में भी मातम का माहौल है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि बच्चों को तालाब, नदी और अन्य जलस्रोतों के आसपास अकेला न जाने दें और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़ें…
147 अधिकारियों के चयन पर उठे थे सवाल, अब EOW कोर्ट में रखेगी जांच का ब्यौरा
147 अधिकारियों के चयन पर उठे थे सवाल, अब EOW कोर्ट में रखेगी जांच का ब्यौरा
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2003 की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला करीब 23 साल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.