1. अंबिकापुर। अविभाजित सरगुजा के सूरजपुर और बलरामपुर जिले की पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए फर्नीचर खरीदी में करीब 67.15 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितता के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक (डीएमसी) राजीव गांधी शिक्षा मिशन सत्यप्रकाश पांडेय और फर्नीचर सप्लायर मेसर्स दर्शन फेब्रिकेशन व आकृति प्रिंटिंग प्रेस के संचालक संजय पटेल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एसीबी के डीएसपी प्रमोद खेस के अनुसार, वर्ष 2010-11 में सर्व शिक्षा अभियान अंबिकापुर को अविभाजित सरगुजा जिले के अंतर्गत बलरामपुर और सूरजपुर क्षेत्र की पूर्व माध्यमिक शालाओं में फर्नीचर खरीदी के लिए करीब 2.70 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था। तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक की अनुमति के बाद पंजीकृत फर्मों को सीएसआईडीसी की निर्धारित दरों पर फर्नीचर की खरीदी और आपूर्ति के आदेश दिए गए थे।

बिना सामान पहुंचाए ही बिल पेश कर लिया भुगतान

जांच के दौरान एसीबी को पता चला कि संजय पटेल की फर्म मेसर्स दर्शन फेब्रिकेशन ने वास्तविक रूप से फर्नीचर की आपूर्ति किए बिना ही उसकी आपूर्ति दर्शाते हुए बिल प्रस्तुत किए। इन बिलों के आधार पर शासकीय राशि का भुगतान भी कर दिया गया। जांच में इस तरह कुल 67 लाख 15 हजार रुपए की शासकीय राशि के नुकसान का मामला सामने आया।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य सप्लायरों की भूमिका भी जांच के दायरे में

विवेचना में यह भी सामने आया है कि अन्य फर्नीचर आपूर्तिकर्ताओं की ओर से भी आपूर्ति में अनियमितता की गई थी। एसीबी के मुताबिक तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा इन आपूर्तिकर्ताओं से भी कमीशन लिए जाने के तथ्य सामने आए हैं। इस संबंध में जांच अभी जारी है। माना जा रहा है कि विवेचना आगे बढ़ने पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।