बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो वयस्क सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाख 81 हजार 488 रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को चोरी की घटनाएं हुई थीं। अज्ञात चोरों ने रात के समय सूने मकानों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
रायपुर 23 सितंबर 2026/धमतरी जिले का मगरलोड विकासखण्ड आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधुनिक कृषि की एक नई गाथा लिख रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से मिली अहम जानकारी

थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस एक नाबालिग तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने अपने साथी राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर चोरी करना बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 23 सितंबर 2026/ विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात में ताला तोड़कर करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रात के समय मकानों की रेकी करते थे। सूने मकान मिलने पर ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते और सोने-चांदी के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से बरामद सामान के संबंध में आगे जांच शुरू कर दी है।