बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को मोहरा बनाकर पांच युवकों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत कराने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में शिकायत झूठी पाए जाने के बाद पूरे मामले में रची गई साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात सिविल लाइन क्षेत्र की नाबालिग लड़की फटे कपड़ों में थाने पहुंची। उसके साथ परिजन भी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पांच युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। नाबालिग ने भी पुलिस को बताया कि पांच युवक उसे पहले सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
रायपुर 23 सितंबर 2026/धमतरी जिले का मगरलोड विकासखण्ड आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधुनिक कृषि की एक नई गाथा लिख रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू की। नाबालिग और उसके परिजनों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने नाबालिग से बारीकी से पूछताछ की। जांच के दौरान उसके बयान और घटनाक्रम में विरोधाभास सामने आए।

पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ गैंगरेप की झूठी शिकायत कराई गई थी। जांच में शिकायत के फर्जी होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में साजिश के पहलुओं को भी जांच के दायरे में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 23 सितंबर 2026/ विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.