राजनांदगांव। जिला अस्पताल में डिलीवरी से ठीक पहले 27 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी और कलेक्टर से शिकायत की है। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ क्षेत्र के लालपुर निवासी माधुरी सिन्हा (27) को प्रसव के लिए 30 अगस्त को जिला अस्पताल की मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बात कही थी। परिवार का कहना है कि उन्होंने ऑपरेशन कराने की बात भी कही, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
बिलासपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और नए रेल पुल के दोहरीकरण के चलते ट्रेनों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑपरेशन थिएटर ले जाते समय बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, 1 सितंबर की शाम करीब 5 बजे माधुरी को ऑपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक झटका आया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका।

मृतका की सास राही सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि ऑपरेशन थिएटर ले जाने से पहले महिला को इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना घर ले जाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

राही सिन्हा ने कहा कि माधुरी के दो अन्य बच्चे हैं और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
जनता की शिकायतों में देरी पर निगम कमिश्नर सख्त, अफसरों को समय पर निराकरण के निर्देश
जनता की शिकायतों में देरी पर निगम कमिश्नर सख्त, अफसरों को समय पर निराकरण के निर्देश
बिलासपुर। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जनता से जुड़े आवेदनों के निराकरण में देरी पर नाराजगी जताते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही

इधर, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। प्रबंधन के अनुसार महिला का उपचार निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया था और उसकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। अस्पताल प्रबंधन के इस दावे और परिजनों के आरोपों के बीच अब पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है।

परिजनों ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर घटना की जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगों ने विधायक के WhatsApp पर जमाया कब्जा, 76 हजार मांगने के मैसेज से मचा हड़कंप
साइबर ठगों ने विधायक के WhatsApp पर जमाया कब्जा, 76 हजार मांगने के मैसेज से मचा हड़कंप
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.