रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण अभियान का अंतिम चरण रविवार से रायपुर में शुरू हो गया। रायपुर संभाग के सभी 74 ब्लॉक अध्यक्ष तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। शिविर 20 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन संचालन, बूथ और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने मास्टर ट्रेनरों की टीम तैयार की है, जो ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम फैसले पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने फिर भूपेश बघेल को दी बहस की चुनौती
झीरम फैसले पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने फिर भूपेश बघेल को दी बहस की चुनौती
रायपुर। छत्तीसगढ़ में झीरम कांड के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार संभागों में पूरा हो चुका प्रशिक्षण

कांग्रेस की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी संभागों में ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर संभाग से पहले बस्तर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

रायपुर संभाग का प्रशिक्षण शिविर इस अभियान का अंतिम चरण है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होकर ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन से जुड़े मुद्दों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

पार्टी का फोकस ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर है। तीन दिवसीय शिविर के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकाया
रायपुर में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकाया
रायपुर। रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने और 50 करोड़ रुपए की रंगदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.