फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। आसफाबाद 220 केवी बिजलीघर के पास शांतिनगर में घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन भाई-बहन और उनका मौसेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शांतिनगर निवासी नारायण सिंह के मकान की छत पर टीन शेड के पास संजना (16), नीतू उर्फ जान्वी (13), राजन सिंह (8) और उनका मौसेरा भाई ऋषभ (9) मौजूद थे। बताया गया कि चारों बच्चे छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सत्यापन नहीं कराया तो नहीं मिलेगा रियायती सिलिंडर
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सत्यापन नहीं कराया तो नहीं मिलेगा रियायती सिलिंडर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग और सब्सिडी के पारदर्शी वितरण को लेकर बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

घरों में दौड़ा करंट, मीटर फटा

हादसे के दौरान पीड़ित परिवार के घर समेत आसपास के कई मकानों में भी करंट दौड़ने की बात सामने आई। तेज धमाके के साथ बिजली के मीटर फट गए और एक मकान में आग भी लग गई। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों के अनुसार चारों बच्चे करीब 50-50 फीसदी तक झुलसे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल सवालों के जवाब देने या कंटेंट तैयार करने तक सीमित नहीं है। AI एजेंट्स को इंटरनेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.