आस्था में भी दिखाई देने लगी है। पहली बार बस्तर दशहरा में बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित रहे इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना से भी देवी देवताओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है।

यहां अब तक लगभग एक हजार देवी देवताओं का आगमन हो चुका है। देवी देवताओं के साथ आए सिरहाओं, पुजारियों, बैगाओं और सेवकों के लिए जिला प्रशासन एवं बस्तर दशहरा समिति द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई है, फिर भी कुछ छिटपुट शिकायतें बनी हुई हैं। बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर दशहरा का यह पहला आयोजन है। बस्तर दशहरा का रोमांच दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी को लेकर शिक्षकों की चिंता होगी दूर, परीक्षा कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को
टीईटी को लेकर शिक्षकों की चिंता होगी दूर, परीक्षा कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार के बस्तर दशहरे में नक्सल दंश से मुक्ति, नक्सलियों द्वारा पूजा आराधना में लगाई जाने वाली पाबंदी के धराशायी हो जाने और परवान चढ़ती आस्था में सुशासन की भी झलक साफ दिखाई देती है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि अतिनक्सल प्रभावित रहे बस्तर के नारायणपुर जिले के सुदूर और दुर्गम अंचलों से लेकर सुकमा जिले के बीहड़ जंगलों में बसे गांवों से भी देवी देवताओं का जगदलपुर आगमन हुआ है।

वहीं कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर जिलों के भी दुर्गम गांवों से देवी देवता आ चुके हैं और उनके पधारने का सिलसिला लगातार जारी है।

लगती है रोज हाजिरी

बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद यह पहला दशहरा है, जिसमें आस्था पर सुशासन की झलक दिखी। पहली बार धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित बस्तर संभाग के दुर्गम गांवों से देवी-देवताओं का जगदलपुर आगमन हुआ है। पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर आएंगी, कल बस्तर दशहरा में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर आएंगी, कल बस्तर दशहरा में होंगी शामिल
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार, 22 अक्टूबर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे आज सुबह 11:15 बजे वायुसेना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बात यह है कि नक्सल प्रभावित रहे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा के वनांचलों तथा मैदानी इलाकों से भी देवी देवता और आस्था के प्रतीकों का आगमन बस्तर दशहरे में हुआ है। बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी का आगमन दंतेवाड़ा से हो चुका है।

इन देवी देवताओं के साथ ओडिशा से भी बड़ी संख्या में देवी-देवता पहुंचे हैं। अब तक करीब एक हजार देवी-देवता आ चुके हैं। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी भी दंतेवाड़ा से पहुंच चुकी हैं। पहले नक्सली दशहरे में देवता ले जाने पर रोक लगाते थे, अब बेखौफ माहौल में पुजारी, सिरहा और बैगा उत्साह से शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में सिरहा, पुजारी, बैगा और सेवक भी यहां आए हैं।.

इन सभी के रहने, खाने पीने, मांस मदिरा, पूजन सामग्री तक का पर्याप्त इंतजाम यहां किया जा रहा। तहसीलदार कार्यालय में निर्मित दशहरा परिसर में इन्हे है ठहराया गया है। इस बार अबतक करीब एक हजार के देवी देवता जगदलपुर आ चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
रायपुर 22 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरंगा देव के साथ में आए पुजारी चैतराम मौर्य की शिकायत है कि पूजन सामग्री काफी विलंब से मिलती है।

वहीं बयानार छोटेडोंगर कोंडागाव से बूढ़ी देवका आगमन हुआ है। साथ में पुजारी मानाजी आए हैं, बोमड़ा से पुजारी श्रीराम देवी देवता लेकर आए हैं। सभी यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। नक्सल मुक्ति का साफ असर इस बार के बस्तर दशहरा में देखने को मिल रहा है।

पहले नक्सली सुदूर गांवों में फरमान जारी कर बस्तर दशहरा में देवी देवता न ले जाने की चेतावनी देते थे। डर के आगे आस्था दब जाती थी। अब न नक्सली रह गए हैं और न उनकी धमकी का कोई असर रह गया है। लोग बेखौफ होकर देवी देवता लेकर बस्तर दशहरा में पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 22.23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। रायपुर में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा और बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी।