बिलासपुर/रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महामंत्री रेहाना बेगम एक युवक को चप्पल से पीटती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में कुछ लोग रेहाना बेगम के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, चोरी के पुराने मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद के दौरान पहले गाली-गलौज हुई और इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में एक युवक भाजपा नेत्री का हाथ मरोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वहां मौजूद एक महिला ने भाजपा नेत्री के बाल खींचे और थप्पड़ मारने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और उसे 4सी श्रेणी में उन्नयन करने की मांग को लेकर पिछले सात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा वीडियो भी आया सामने

घटना के दो दिन पहले का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। इसमें रेहाना बेगम दूसरे पक्ष के एक युवक को चप्पल से मारती दिखाई दे रही हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

रेहाना बेगम का आरोप है कि मोंटी धीवर के कॉल आने के बाद वह एक दुकान पर पहुंची थीं। वहां मौजूद राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने राजू शर्मा पर उनका दाहिना हाथ मरोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

चोरी के विवाद से शुरू हुआ मामला

होटल संचालक तुफार पटेल के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने रेहाना बेगम की फूल की दुकान में काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से चोरी के संबंध में पूछताछ की थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे विवाद की जांच कर रही है।