काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल और तिब्बत में अब तक 210 लोगों की मौत की सूचना है। इनमें नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। वहीं करीब 1,500 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम, मलबे और टूटे रास्तों के कारण राहत एवं बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, देश में कुल 826 लोग अभी लापता हैं। इनमें 300 से अधिक भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रसुवा जिले के टिमुरे क्षेत्र में नेपाली सेना ने बुधवार सुबह 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी संपर्क से बाहर हैं। उधर, तिब्बत में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां 550 से अधिक लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चीन की सरकारी वेबसाइट सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना है। कई जगह सड़कें टूट गई हैं और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश के साथ-साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मृतकों और लापता लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग समय पर जारी आधिकारिक अपडेट में अंतर है, इसलिए आंकड़ों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.